Naya Raipur City Insights for a Better Tomorrow
List Your Business Featured Business Explore City LoginSign Up Click here to view the website in English वेबसाइट अंग्रेज़ी में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Buy Smarter. Live Better. Explore Locality Intelligence & RERA-Verified Project Reports with RealEstateIQ.in
Explore Reports →
Voice of the People

छत्तीसगढ़ शासन के "एक पेड़ माँ के नाम (2.0) " अभियान अनुरूप 1001 पेड़ शिवालय शिवालय परिसर नवा रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण,

By Nayaraipur.in · 05 Jun 2025 · 1 min read
छत्तीसगढ़ शासन के "एक पेड़ माँ के नाम (2.0) " अभियान अनुरूप 1001 पेड़ शिवालय शिवालय परिसर   नवा रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण,
← Back to City Pulse

नया रायपुर, 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नवा रायपुर अटल नगर वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी (श्री सुरज दुबे जी के अगुवाई मे )द्वारा सेक्टर 27 स्थित शिवालय परिसर में छत्तीसगढ़ शासन के "एक पेड़ माँ के नाम (2.0) अभियान अनुरूप 1001 पेड़ शिवालय शिवालय परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना था।

सोसाइटी के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार और उपयोगी पौधे लगाए गए, जिनमें आम, अनार, कटहल, सीताफल, आंवला, अमरूद, पपीता, मुनगा, बादाम, जामुन, गंगा इमली और जसवंत (गुड़हल) शामिल हैं।

"आज विश्व पर्यावरण दिवस पर, हमने यह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया है ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बना सकें। हमने विशेष रूप से फलदार और औषधीय गुणों वाले पेड़ों को चुना है, ताकि भविष्य में इसका लाभ सभी को मिल सके।"

कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी आयु वर्ग के लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पौधे लगाए। शिवालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल हरियाली बढ़ाई, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरण के प्रति साझा जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया।

स्थानीय निवासियों ने नवा रायपुर अटल नगर वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के पर्यावरण-अनुकूल कार्यक्रमों को जारी रखने का आग्रह किया। यह वृक्षारोपण अभियान एक स्थायी और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।